मोतिहारी-पिपराकोठी प्रखंड क्षेत्र में राष्ट्रीय वैश्य महासभा द्वारा तिरपाल का वितरण।
संवाददाता दीपू कुमार गिरी/रजनीश कुमार
(मोतिहारी ब्यूरो)
मोतिहारी।राष्ट्रीय वैश्य महासभा ने आज पिपराकोठी के बाढ़ ग्रसित पंचायतों में असहाय गरीबों के बीच तिरपाल वितरण किया।महासभा के प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता संजय जायसवाल ने कहा कि यह तिरपाल वितरण का कार्य हमारे निजी कोष से किया जा रहा है।हमारे अंतरात्मा के आवाज पर असहाय लोगों को मदद करने एंव सेवा भाव से तिरपाल वितरण का कार्य किया जा रहा है,मेरा सोच है कि बाढ़ पीड़ितों के बीच यथासंभव सहयोग करें,सेवा भाव ही मानव के मानवता का परिचायक है।कार्यक्रम में उपस्थित प्रदेश महासचिव राजेश जायसवाल उर्फ पप्पू जयसवाल ने कहा कि सूबे में कोरोना वैश्विक महामारी तेजी से फैल रहा है,दूसरी तरफ बाढ़ के कारण बाढ़ प्रभावित लोगों को काफी परेशानी उठाना पड़ रहा है।बाढ़ प्रभावित लोगों के मदद में राष्ट्रीय वैश्य महासभा के प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता संजय जायसवाल पूरी टीम के साथ लगातार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में तिरपाल वितरण का काम कर रहें है।राष्ट्रीय वैश्य महासभा का उद्देश्य गरीबों के बीच यथासंभव मदद पहुंचाना है।स्थानीय प्रशासन कागजी खानापूर्ति में लगा हुआ है।
आज पिपराकोठी में प्रखंड अध्यक्ष रंजन गुप्ता,युवा वैश्य नेता गुंजन जायसवाल,रितज गुप्ता द्वारा बनाये गए सूची के अनुसार गरीबों के बीच तिरपाल बांटा गया।मौके पर मुख्य अतिथि के रुप में उद्योगपति गौरीशंकर जायसवाल,जिलाध्यक्ष धनराज प्रसाद साहू,जिला प्रधान महासचिव देवनारायण गुप्ता,मोतिहारी नगर अध्यक्ष सुमित कुमार गुप्ता,मोतिहारी प्रखंड अध्यक्ष बबलू जायसवाल,नगर प्रधान महासचिव धीरज सर्राफ एंव शिक्षक संजय कुमार आदि लोग उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।