Breaking News

दरियापुर कैंसर पीड़ित ने मंत्री से लगायी गुहार

 


दरियापुर

प्रखण्ड क्षेत्र के अकबरपुर गांव के एक व्यक्ति कैंसर पीड़ित है जो जीवन यापन के लिए  एस टी डी बूथ चलाते थे अचानक बीमारी की बात सामने आयी तो इलाजरत हो गये लेकिन जिस स्थल पर बूथ चलाते थे वहां एक दबंग ने अपनी दुकान खोल दी जिससे वह आज दर व दर ठोकर खा रहे है प्राप्त जानकारी के अनुसार अकबरपुर गांव निवासी उपेन्द्र सिंह ने ग्रामीण विकास मंत्री को पत्र दिया है जिसमे लिखा है कि खाता नंबर151,खेसरा नंबर 228 खतियानी कैसर हिन्द के रूप में दर्ज है तथा स्थानीय जमींदार उसकी बन्दोबस्ती लेकर उनके द्वारा एक दुकान बनबाया गया,जिसके एक हिस्से में सीमेंट और दूसरे हिस्से में एस टी डी बूथ खोलकर अपने परिवार का भरण पोषण किया जा रहा था अचानक कैंसर से पीड़ित होने के कारण दुकान बंद हो गई लेकिन एक दबंग व्यक्ति द्वारा दुकान का ताला तोड़कर उस पर नया मकान बनाना शुरू किया गया तो वहां उपेन्द्र सिंह ने बिरोध जताया तो मारपीट कर मकान बनाकर गिट्टी बालू का दुकान खोल दिया गया है 

इस बात को लेकर कैंसर पीड़ित व्यक्ति ने मंत्री,जिला पदाधिकारी सारण, पुलिस अधीक्षक सहित सभी लोगों को आवेदन देकर अपनी व्यथा को व्यक्त करते हुए दबंग को उस जमीन से हटाने की मांग की है

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।