समाज के हर वर्ग से नशा दूर करना हम सभी का लक्ष्य : डीआईजी
विश्व नशा मुक्ति दिवस पर पुलिस ऑफिसर और जवानों को शनिवार को शपथ दिलाई गयी। अपने कार्यालय में शपथ दिलाने के बाद सारण रेंज के चर्चित डीआईजी मनु महाराज ने कहा कि समाज से नशा को मुक्त कराना हम सभी का लक्ष्य है। सरकार नशा उन्मूलन को लेकर काफी गंभीर है। उन्होंने शपथ में जवानों और अफसरों से कहा कि शराब जैसी कुरीतियों को समाज से दूर करने के लिए स्वयं को भी इस का परित्याग करना होगा। समाज के लोगों के बीच जाकर नशा मुक्त समाज बनाने का संकल्प लेना होगा। नशा से समाज संस्था परिवार पर बुरा असर पड़ता है।
एसपी संतोष कुमार ने कहा कि नशा मुक्ति अभियान को लगातार चलाया जाए। इसमें पुलिस ऑफिसर से लेकर जवानों की भी अहम भूमिका जरूरी है। डीआईजी व एसपी कार्यालय में शपथ दिलाने के साथ ही पौधारोपण कार्यक्त्रम का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर सदर डीएसपी मुनेश्वर प्रसाद सिंह, डीएसपी एडमिन वसी अहमद, सोनपुर अपर पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार, इंस्पेक्टर राजकुमार पांडे , टाउन थाना इंस्पेक्टर विमल कुमार सिंह, भगवान बाजार थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर मुकेश कुमार झा, मुफस्सिल इंस्पेक्टर दयानंद सिंह व अन्य पुलिस पदाधिकारी के अलावा जवान शामिल थे।
स्लोगन व पेंटिंग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
सभी थानों में शपथ समारोह और पौधा रोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उधर विश्व नशा विमुक्त दिवस पर पुलिस की ओर से कई पेंटिंग स्लोगन का ऑनलाइन आयोजन किया गया। एसपी संतोष कुमार ने बताया कि मादक पदार्थ के विरोध में अभियान चलाया जा रहा है। इसी विषय पर स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता, पेंटिंग प्रतियोगिता, निबंध आदि का आयोजन ऑनलाइन किया गया है। इसमें जूनियर और सीनियर वर्ग को शामिल किया गया है। ऑनलाइन प्रतियोगिता में एक व्हाट्सएप नंबर जारी किया गया है पुलिस प्रशासन की ओर से 960 88 15 417 नंबर है इस पर आप अपना भेज सकते हैं प्रतियोगिता का पेंटिंग व अन्य स्लोगन स्लोगन आदि। एसपी ने बताया कि 27 जून तक अपना यह 11 बजे तक पेंटिंग भेज सकते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।