Breaking News

बाढ़ विभीषिका का दंश झेल रहे पीड़ितों के लिए सरकार संवेदनशील-अल्ताफ

 

छपरा (सारण) बनियापुर के लगभग एक दर्ज गावो में धमई नदी, गण्डकी नदी के बांध टूटने से गावो में बाढ़ का पानी घरो में घुस गया है।लाखो एकड़ जमीन में लगे फसल बर्बाद हो गए है।वही लोगो को घर से निकलना मुश्किल हो गया है जिससे खाने पीने की सामानों के लाले पर गए है।वही मवेशी के चारे की मुसीबत खड़ी है।जिसकी जायजा लेते जिला जद यू अध्यक्ष अल्ताफ आलम राजू में मनोपाली नजीबा धवरी सिसई सहाजितपुर मेधुका सहित कई गावो का दौरा कर बाढ़ पीड़ितों का हाल जाना जहाँ अल्ताफ आलम राजू ने पीड़ितो समस्याओं से अवगत होते बताया कि राहत कार्य के लिए जिलाधिकारी सहित स्थानीय पदाधिकारियो से बताई गई है।बाढ़ पीड़ितो को सरकार हर संभव मदद करेगी , कोई कोताही नही होगी,मुख्यमंत्री बाढ़ पीड़ितो के लिए काफी सनवेदनशील है।बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में प्लास्टिक वितरण,मवेशियों के चारा,पीड़ितों के लिए सामूहिक किचेन, मेडिकल टीम, सहित हर तरह की सुविधाएं बाढ़ पीड़ितों के लिए सरकार दे रही है।वही पीड़ितों के खाते में नगद 6 हजार डाला जा रहा है।जरूरत है इस आपदा की घरी में सरकार के पदाधिकारियो को सहयोग करे आपका सरकार पर है।अपने हक के लिए जागरूक रहे।उन्होंने सरेया सतुआ इब्राहिमपुर कनहोली सहित सभी बनॉयपुर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया।मौके पर प्रखंड जद यू अध्यक्ष शिव नरायण पटेल ने बताया कि पिपरा बिंदतोली गोवपिपरपाती शेखपुर धनगृहा मरीच धनाव हफीजपुर मरिचा सहित दर्जनों बाढ़ प्रभावित गाव है बनियापुर को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित किया जाय।मौके पर दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।