Breaking News

दो दिनों की बारिश के बाद ही पुल और डायवर्सन पर आई आफत

 



 संवाददाता

मैनाटांड़:-रवि शर्मा



प.चंपारण।  दो दिनों से लगातार हो रही  बारिश के बाद ही कई नदियों में पानी का बहाव तेज हो गया है, जिस कारण नदियों पर पुल एवं बने डायवर्सन पर आफत आ गई है। सिसवा से कोटवा का पुल जहां पहले से ही क्षतिग्रस्त हो गया था। वहीं बारिश के बाद पईन में तेज बहाव आने के बाद बुधवार की रात कोटवा गांव की पुल पूरी तरह ध्वस्त हो गया। साथ ही  बनाए गए अस्थाई डायवर्सन भी टूट गया, जिस कारण आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। लोग टूटे पुल पर ही  जान जोखिम में डालकर पुल पार कर रहे हैं। पुल के टूटने से कोटवा के कई गांवो से आवागमन भंग हो गया है। जिससे लोगों को  सिसवा मैनाटांड़ आदि गांव में आने जाने में परेशानी बढ़ गई है। वहीं पैदल  जबकि धूमाटाड के रास्ते कोटवा के लोग जरूरी कामों से पहुंच रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।