Breaking News

छपरा- ट्रक के चक्के के नीचे आए बाइक सवार की घटना स्थल पर मृत्यु

 

#एनएच जाम, उग्र भीड़ की पिटाई से चालक व क्लिनर बेहोश

छपरा/ छपरा - हाजीपुर पुर एनएच 19 पर दिघवारा थाना क्षेत्र के अंबेडकर चौक पर ट्रक बाइक की टक्कर में बाइक सवार की मृत्यु का समाचार प्राप्त हुआ है। मृतक अंबेडकर चौक निवासी प्रताप राम का 40 वर्षीय पुत्र सुरेश राम बताया जाता है। पुलिस ने शव और ट्रक को कब्जे में ले लिया है।


गरख़ा में मोहर्रम ताजिया को लेकर शांति समिति की बैठक की गई। >>  

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को करीब पौने छः बजे सुरेश राम अपने घर से बाइक पर सवार होकर लोचना चँवरा की ओर जा रहा था कि दिघवारा भेल्दी मार्ग से आ रही ट्रक की चक्के के चपेट आ गया और घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गयी । 

लायंस क्लब के गवर्नर का छपरा में हुआ स्वागत. >> 

बहरहाल, आक्रोशित मुहल्ला वासियों ने ट्रक का पीछा कर हजारी लाल बैद्यनाथ प्रसाद पेट्रोल पंप के सामने जा पकड़ा और चालक व क्लिनर की जमकर पिटाई कर दी। बहरहाल, दोनों का इलाज सीएचसी दिघवारा  में चल रहा है । पुलिस ट्रक नंबर बीआरओ 26 ए-7353  को कब्जे में ले लिया है ।

 

सारण-गरख़ा में शाहिद इंद्रदेव जयंती मनाई गई। >> 

 उग्र भीड़ ने एनएच 19 और दिघवारा भेल्दी मार्ग को जाम कर रखा है। समाचार प्रेषण तक सअनि विजय सिंह पुलिस बल सहित मौजूद थे और  जाम हटाने की पहल करते देखे जा रहे थे।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।