Breaking News

प्रशासन द्वारा सामुदायिक किचेन बंद करने पर समाजसेवी ने शुरू कराया पूरी जलेबी सब्जी का भण्डारा

 

भेल्दी।अमनौर प्रखंड के रायपुरा पंचायत अंतर्गत सरायबक्स वार्ड नम्बर 12 में प्रशासन द्वारा दो दिन समुदायक रसोई में भोजन बनाने के बाद प्रशासन द्वारा बंद कर दी गई।जिसके बाद बाढ़ पीड़ितों की समस्या बढ़ गई। समाजसेवी सह रायपुरा पंचायत के भावी मुखिया प्रत्याशी प्रेमचंद पासवान अपने सहयोगियों के साथ मिलकर पूरी जलेबी और सब्जी का भण्डारा शुरू किया। जिसमें सिंडीकेट वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों ने भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।भण्डारे के कार्य मकेर प्रमुख अभिषेक यादव ने भी भरपूर सहयोग किया। अजय पासवान अभिषेक कुमार श्रीवास्तव संजय राय संजय गुप्ता सुधीर कुमार आशुतोष कुमार अभिमन्यु पाण्डेय व अन्य सहयोगियों ने अपनी अहम भूमिका निभाई। भावी मुखिया प्रत्याशी प्रेमचंद पासवान ने कहा कि इस संकट की घड़ी में राजनीतिक और भेदभाव छोड़कर बाढ़ पीड़ितों का मदद करना ही सबसे बड़ा धर्म हैम जैसे ही लोगों की समस्याओं के बारे में जानकारी हुई अपने स्तर से भंडारा शुरू कर दिया। बता दें कि इससे पहले प्रेमचंद पासवान द्वारा पंचायत के सराय बक्स रायपुरा महरुआ डुमरिया बेदवलिया समेत अन्य गांवों में चुरा मीठा का भी वितरण किया गया था।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।