Breaking News

नेशनल हाईवे पर ट्रक ने कार को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत

 



पलवल सदर थाना अंतर्गत गांव फुलवाड़ी के नजदीक सड़क हादसे में स्विफ्ट गाड़ी सवार तीन लोगों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर तौर से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शवों को कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल भिजवा दिया है जबकि घायल को उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल करवा दिया है। दो मृतकों और घायल की पहचान हो चुकी है घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों ने अगर सड़ा खास से के विरोध में हाईवे पर जाम लगा दिया पुलिस के अधिकारियों के समझाने के बाद लोगों ने जाम खोल दीया। 

पलवल से होडल की तरह एक सिफ्ट गाड़ी जा रही थी गांव फुलवाड़ी के नजदीक नेशनल हाईवे 19 पर ट्रक ने गाड़ी को टक्कर मार दी जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई । जबकि एक घायल हो गया। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि गाड़ी सवार लोग कहां से आ रहे थे और कहां जा रहे थे। मरने वालों में दो कि पहचान उनसे मिले आधार कार्ड से हो गई है और घायल की भी पहचान कर ली गई है जबकि तीसरे मृतक की पहचान नहीं हो पाई है मृतकों में यूपी के जिला मथुरा गौसाना निवासी हेदर अली और विजय सिंह की पहचान कर ली गई है जबकि एक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है घायल भी इनका साथी है जिसकी पहचान सतीश के तौर पर की गई है।

मामले में मौके पर पहुंचे डीएसपी सतेंद्र ने बताया कि स्विफ्ट गाड़ी को गांव फुलवाड़ी के निकट एक ट्रक ने टक्कर मार दी जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया। गाड़ी में सवार लोग पलवल से होडल की तरफ जा रहे थे लेकिन यह नहीं बता सकते कि वह कहां जा रहे थे। हादसे के विरोध में आसपास के ग्रामीणों ने जाम लगा दिया लेकिन उन्हें समझा दिया गया और समझाने के बाद जाम खोल दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में ले कर सरकारी अस्पताल में रखवा दिया है और घायल को उपचार के लिए निजी अस्पताल में दाखिल करवा दिया गया है।


कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।