Breaking News

समस्तीपुर : अज्ञात बदमाशों ने पूर्व मुखिया पर की फायरिंग, बाल-बाल बचे

 



समस्तीपुर में मुसरीघरारी थाना क्षेत्र की बरबट्टा पंचायत के पूर्व मुखिया रामचंद्र साह पर अपराधियों ने जानलेवा हमला किया है। अपने कार्यालय में बीती रात बैठे पूर्व मुखिया पर आए हमलावरों ने गोली चला दी। हालांकि वे बाल-बाल बच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से खोखा बरामद किया है। इस संबंध में मुसरीघरारी थानाधक्ष आफताब आलम ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया है। इस घटना में संलिप्त अपराधियों की पहचान करने में पुलिस जुटी हुई है। पूर्व मुखिया रामचंद्र साह ने बताया कि शनिवार शाम करीब 8:30 बजे वे अपने कार्यालय में बैठे हुए थे। उसी समय अचानक एक बाइक पर सवार दो लोग सवार आए और गाली गलौज करना शुरू कर दिया। कार्यालय से उनके बाहर नहीं निकलने पर दो राउंड गोलियां चला दी। गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़े। जिससे ग्रामीणों को आते देख सभी अपराधी फरार हो गए। 

उन्होंने आशंका जताई कि अगर वे गाली गलौज पर कार्यालय के बाहर निकल जाते तो उनकी हत्या कर दी जाती। मगर वे बाहर नहीं निकले जिसकी वजह से उनकी जान बच गई। घटना की सूचना ग्रामीणों ने मुसरीघरारी पुलिस को दी। पूर्व मुखिया रामचंद्र साह ने बताया कि उनकी किसी से दुश्मनी नहीं है जिससे यह समझ में नहीं आ रहा है कि इस घटना का कारण क्या है। दूसरी ओर इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। संवाद प्रेषण तक घटना की प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई थी। 


कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।