Breaking News

गंगा किनारे तड़तड़ाईं गोलियां, भगदड़ में दो मासूमों की डूबने से मौत

 रामगढ़ (बलिया):- गंगा पार के गांव नौरंगा में बुधवार की दोपहर दो पक्षों के हुए विवाद में जमकर फायरिंग हुई। अचानक तड़तड़ाई गोलियों से मची भगदड़ के दौरान गांव के तालाब में डूबने से दो मासूम चचेरे भाइयों की मौत हो गयी। सूचना पर बैरिया एसओ शिवशंकर सिंह व नायब तहसीलदार रजत सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। एसओ के अनुसार मारपीट व हवाई फायरिंग की घटना सीमा से सटे बिहार प्रांत के आरा जिले के शाहपुर में हुई है। इसकी तहकीकात बिहार पुलिस कर रही है। जबकि मासूम बच्चों की मौत यूपी के गांव नौरंगा में हुई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

नौरंगा में त्रिकालदर्शी परम संत श्री हरेराम ब्रह्मचारी जी की मूर्ति अनावरण के लिये पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठात्मक यज्ञ का आयोजन चल रहा था। इसकी पूर्णाहुति के दिन मंगलवार को नौरंगा व भुआलछपरा के युवाओं के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। उस वक्त जिम्मेदार लोगों ने मामला शांत करा दिया। 

बताया जाता है कि बुधवार को दोपहर करीब एक बजे दोनों पक्षों के युवक जूनियर हाईस्कूल नौरंगा के पास फिर से आमने-सामने हो गए। हाथापाई के बाद जमकर लाठी-डंडे भी चले। इसी बीच गोलियों से इलाका गूंज उठा, जिससे भगदड़ मच गयी। हालांकि गोलियों से किसी के हताहत होने की सूचना नही है। 

ग्रामीणों के अनुसार गोली चलने के दौरान घटना से कुछ ही दूरी पर खेल रहे बच्चों में भगदड़ मच गई। नौरंगा के ही 6 वर्षीय शिवम पुत्र रमाशंकर गोंड व 7 वर्षीय सत्यम पुत्र सियाराम गोंड की पोखरे मे डूबने से मौत हो गयी। जबकि मारपीट में एक पक्ष के 22 वर्षीय बृजेश ठाकुर, 25 वर्षीय सोनू ठाकुर व 20 वर्षीय शशि प्रकाश तथा दूसरे पक्ष के 24 वर्षीय रघुनाथ ठाकुर को गम्भीर चोटें आयी है। उनका इलाज बिहार के निजी अस्पताल में चल रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।