Breaking News

गोरखपुर में रात को पैदल घर लौट रही युवती से गैंगरेप, सड़क किनारे लड़की को बदहवास छोड़कर भागे बाइक सवार

 


शहर के बौलिया कालोनी में मंगलवार की रात एक डांसर को अगवा कर कुछ युवकों ने गैंगरेप किया और फिर छोड़कर भाग गए। वारदात को 24 घण्टे तक छिपाये रखने पर हड़हवा फाटक चौकी इंचार्ज व एक सिपाही को सस्पेंड कर दिया गया है। उनके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया है। वहीं सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर पीडि़ता की पहचान उजागर करने वाले तीन लोगों पर भी विधिक कार्यवाही की जा रही है। इनमें दो सपा नेता हैं।

गोरखनाथ इलाके की रहने वाली युवती आरकेस्ट्रा पार्टी में डांस करती है। मंगलवार को पादरी बाजार इलाके में स्थित आयोजन में डांस करने गई थी। रात में करीब साढ़े दस बजे वह घर जाने के लिए निकली। उसके साथ दो और लड़कियां थी उन्होंने उसे अपने साथ चलने के लिए कहा लेकिन युवती ने कहा कि उसे घर जल्दी पहुंचना है इसलिए वह अकेले ही घर के लिए चल दी। दोनों सहेलियां बौलिया रेलवे कालोनी मोड़ तक छोड़कर चली गई। युवती ने बताया कि बौलिया रेलवे कालोनी होते हुए वह पैदल ही घर के लिए निकल गई।

रेलवे कालोनी के अंदर रास्ते पर ही बाइक सवार युवकों ने उसे अकेला देखकर मुंह दबा कर सुनसान स्थान पर ले गए और उसके साथ उन्होंने गलत काम किया। घटना के बाद सड़क के किनारे बैठकर वह बदहवास हाल में रो रही थी। कुछ लोगों ने उसे हड़वा फाटक चौकी पर पहुंचाया। चौकी की पुलिस ने उसे पूछताछ की तो युवती ने पूरी घटना की जानकारी दी। पुलिसवालों ने उसके मां-बाप के बारे में पूछा और पता जानकारी करने के बाद उसे उसके घर पहुंचवा दिया। एसएसपी जोगेन्द्र कुमार को बुधवार को घटना की जानकारी हुई जिसके बाद इस मामले में सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपितों की तलाश शुरू कर दी। वहीं पुलिस ने चौकी इंचार्ज और सिपाही को सस्पेंड कर दिया।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।