Breaking News

दुरौंधा-(सीवान)_पुलिस अधिकारी बनना चाहती है शालू_




 दुरौंधा-(सीवान) इस बार भी मैट्रिक परीक्षा में छात्राओं का दबदबा रहा।छात्राओं   की प्रदर्शन छात्रों की अपेक्षा शानदार रहा।बता दें कि दुरौंधा प्रखंड के कटवार गावं के मध्यमवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखने वाली मुन्ना सिंह व पुतूल देवी की तृतीय पुत्री शालू कुमारी मैट्रिक परीक्षा मे शानदार प्रदर्शन कर 391अंको के साथ पुरे गांव का मान बढायीं है।पुछे जाने पर शालू ने बतायी की इमानदारी से मेहनत करने से सफलता का मिलना सुनिश्चित है। वही बडी होकर शालू पुलिस अधिकारी बनकर आम लोगो की सेवा करनी चाहती है।शालू ने बतायी कि इस सफलता का पुरा श्रेय माता-पिता व गुरूजनों को जाता है। वही बोर्ड परीक्षा मे शानदार प्रदर्शन करने पर गांव वालो ने शालू को बधाई दी।बता दें कि शालू छात्रनेता वासु विकास की भतीजी है।वासु विकास का कहना है। कि शालू काफी लगनशील व कडी मेहनत के बदौलत इस कामयाबी को हासिल की है। विकास ने इस मौके पर  शालू को ढेर सारी शुभकामनाएं के साथ बधाई दी। वही गांव वालों का भी कहना है। कि शालू शुरू से ही मेधावी रही है।वही इस उपलब्धि पर छात्रनेता वासु विकास, बच्चा सिंह, सोनी कुमारी, मोनिका कुमारी व गांव के बहुत सारे लोग ने शुभकामनाएं व बधाइयाँ दी।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।