चारा घोटाला: लालू से जुड़े मामले की सुनवाई में कुछ दिन का लग सकता है ब्रेक, विशेष न्यायाधीश की प्रोन्नति, नए जज का इंतजार
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद से जुड़े चारा घोटाला मामले में की सुनवाई में एक बार फिर से ब्रेक लग सकता है। डोरंडा कोषागार से जुड़े चारा घोटाला के कांड संख्या आरसी 47ए/96 मामले की सुनवाई कर रहे सीबीआई के विशेष न्यायाधीश एसके शशि की पदोन्नति जेसी के पद पर हुई है। उनके जाने के बाद नये जज के आने तक कुछ समय के लिए सुनवाई प्रभावित हो सकती है।
25 साल पुराने मामले में फरवरी महीने से सीबीआई की ओर से बहस जारी है। बहस फिजिकल कोर्ट में हो रही है। जो सप्ताह में दो दिन निर्धारित है। इधर, कोरोना संक्रमण के बढ़ने के कारण एक सप्ताह से वर्चुअल मोड में न्यायिक कार्य चल रहा है। इसके कारण दो निर्धारित तारीखों में बहस नहीं हो सकी।
बता दें कि लालू प्रसाद से जुड़े चारा घोटाले के पांच मामलों में से चार में फैसला आ चुका है। डोरंडा कोषागार से लगभग 139.34 करोड़ रुपए की अवैध निकासी से जुड़े मामले में लालू, पूर्व सांसद जगदीश शर्मा, डॉ आरके राणा समेत 110 आरोपी ट्रायल फेस कर रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।