Breaking News

दिवंगत गीतकार श्याम देहाती के लिए खेसारीलाल यादव की भावना का करता हूँ सम्मान : राकेश मिश्रा I



--------------------------------------------------------------------------

बीते दिनों भोजपुरी सिनेमा के कई सफल गीत लिखने वाले गीतकार श्याम देहाती का निधन हो गया था, जिसके बाद खेसारीलाल यादव इतने भावुक हो गए कि फूट फूट कर खूब रोने लगे थे। खेसारीलाल यादव की इस भावनात्मक कन्सर्न के सपोर्ट में अब वायरल स्टार राकेश मिश्रा आ गए हैं।


राकेश मिश्रा ने इसके लिए एक फेसबुक पोस्ट लिखा है और कहा है कि मैं खेसारीलाल जी की भावना का क़द्र करता हूँ। कलाकार भावनात्मक होता है, खास कर जिसके साथ जुड़ा होता है। उसके लिए उसकी भावना बेहद खास होती है। श्याम देहाती से उनका जुड़ाव बेहद था। 


आपको बता दें कि श्याम देहाती के निधन से पूरा भोजपुरी म्यूजिक वर्ल्ड गमगीन हो गया। खुद राकेश मिश्रा ने भी उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया और कहा कि श्याम देहाती ने भोजपुरी वर्ल्ड के लिए जो किया वो एक नजीर है। उनकी कमी हमेशा सबों को खलेगी। वे बेहद प्रतिभाशाली थे। मैं उनका दिल से सम्मान करता हूँ। ईश्वर उनकी आत्मा को सुकून दे और उन्हें अपने श्री चरणों में जगह दे। मेरी यही कामना है दिल से।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।