Breaking News

पटना समेत बिहार के अन्य स्टेशनों से दूसरे राज्यों के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, यहां देखें टाइम और शेडयूल

 


पूर्व मध्य रेल की ओर से यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पुणे से बिहार की राजधानी पटना के रास्ते गुवाहाटी के बीच एक तरफ से स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया गया है। पूर्व मध्य रेल की ओर से गुवाहाटी से कटिहार जंक्शन, न्यू बरौनी जंक्शन, पटना जंक्शन, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, जबलपुर के रास्ते पुणे के बीच अतिरिक्त स्पेशल ट्रेन का परिचालन 24 अप्रैल को किया जाएगा। 

यह ट्रेन बरंगिया, न्यू बोंगाईगांव, न्यू कूचबिहार, न्यू जलपाईगुड़ी, किशनगंज, प्रयागराज छिवकी, मानिकपुर, सतना, इटारसी, भुसावल, मनमाड, अहमदनगर समेत अन्य स्टेशनों पर रुकेगी। ट्रेन पूरी तरीके से आरक्षित होगी। उधर कटिहार से अमृतसर के बीच हफ्ते में 3 दिन स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। 

गाड़ी संख्या  05737 को 30 अप्रैल से हफ्ते में सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को कटिहार से खुलेगी। वही वापसी में यह ट्रेन 3 मई से अमृतसर से प्रत्येक गुरुवार, शनिवार और सोमवार को खुलेगी। ट्रेन में साधारण श्रेणी के सात, स्लीपर के 10, एसी थ्री टायर के दो, एसी टू टायर के एक और पावर कार के अलावा ब्रेक भान होंगे। यह ट्रेन कटिहार से खुलने के बाद काढ़ागोला रोड, कुरसेला, नवगछिया, थाना बिहपुर, मानसी, खगड़िया, बेगूसराय, बरौनी जंक्शन, समस्तीपुर, ढोली, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर के रास्ते अमृतसर जाएगी।


छपरा से मुम्बई के लिए 26 को खुलेगी समर स्पेशल: 
पूर्वोत्तर रेल की ओर से छपरा से लोकमान्य तिलक टर्मिनल के बीच समर स्पेशल ट्रेन का परिचालन 26 अप्रैल को किया जाएगा। 26 अप्रैल को गाड़ी संख्या 01226 छपरा से सुबह 5:40 में लोकमान्य तिलक टर्मिनल के लिए खुलेगी। यह ट्रेन सिवान, भटनी, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, कानपुर सेंट्रल, आगरा फोर्ट, बड़ोदरा जंक्शन, थाने होते हुए लोकमान्य तिलक टर्मिनल पहुंचेगी। यह ट्रेन आज यानी शुक्रवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनल से दोपहर 2:30 बजे छपरा के लिए खुलेगी। ट्रेन के सभी कोच पूरी तरीके से आरक्षित होंगे।

पटना के रास्ते डॉ आंबेडकर नगर से कामाख्या के बीच स्पेशल ट्रेन: 
पूर्व मध्य रेल की ओर से डॉक्टर अंबेडकर नगर कामाख्या डॉक्टर अंबेडकर नगर स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। यह ट्रेन डॉक्टर अंबेडकर नगर से 23 और 30 अप्रैल को कामाख्या के लिए खुलेगी। वही कामाख्या से यह ट्रेन 26 अप्रैल और 3 मई को डॉक्टर अंबेडकर नगर के लिए खुलेगी। पूर्व मध्य रेल के मुख्य यात्री परिचालन प्रबंधक ने इस संबंध में सूचना जारी कर दी है। डॉक्टर अंबेडकर नगर से यह ट्रेन गाड़ी संख्या 09303 के अनुसार खुलेगी। ट्रेन कानपुर सेंट्रल, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन होते हुए शाम 6:25 पर पटना जंक्शन आएगी। इसके बाद ट्रेन बरौनी, खगड़िया, कटिहार के रास्ते कामाख्या को जाएगी। उधर कामाख्या से यह ट्रेन गाड़ी संख्या 09304 के अनुसार चलेगी और वापसी में भी इन्हीं स्टेशनों पर रुकेगी। कामाख्या से खुलने के बाद यह ट्रेन पटना जंक्शन रात 11:10 पर आएगी। 


दरभंगा से नई दिल्ली का सफर आसान- 
पूर्व मध्य रेल ने यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए समर स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। यह ट्रेन नई दिल्ली से दरभंगा के लिए एक तरफा खुलेगी। यह ट्रेन नई दिल्ली से खुलने के बाद लखनऊ, गोरखपुर, छपरा, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, लहरिया सराय होते हुए दरभंगा पहुंचेगी। 

उधर पूर्व मध्य रेल ने 24 अप्रैल को समस्तीपुर से राजकोट के लिए एक फेरा के लिए स्पेशल ट्रेन का परिचालन करने की घोषणा की है। समस्तीपुर से ट्रेन सुबह 6:20 में खुलेगी। इसके बाद मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, छपरा, गोरखपुर, कानपुर सेंट्रल, मथुरा होते राजकोट पहुंचेगी। समस्तीपुर से यह ट्रेन गाड़ी संख्या 09522 के अनुसार खुलेगी। ट्रेन पूरी तरीके से आरक्षित श्रेणी की होगी।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।