Breaking News

मोतीहारी:- सड़क दुर्घटना में घायल ऑटो चालक की इलाज के दौरान हुई मौत





ऑटो चालक दिलीप कुमार राय का सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है मृतक पिपरा कोठी ग्राम रतन पूर जिला पूर्वी चम्पारण निवासी चंद्रिका राय का बड़ा पुत्र था दिलीप कुमार राय ऑटो चलाने का काम करता था जो कल दिनांक-26जुलाई 2021को ढ़ाका रोड कि ओर से मोतिहारी मार्ग पर आने के क्रम मे मिशरौलिया पेट्रोल पम्प के समीप ऑटो और ट्रक मे अचानक जोड़दार टक्कर हो गया, मौके पर चिरैया थाना की गस्ती दल पहुंच घायलो को सदर अस्पताल मोतिहारी मे इलाज के लिए भर्ती कराया जहाँ इलाज के दौरान दीलिप कुमार राय की मृत्यु हो गई। मृतक शादीशुदा था और दो पुत्री भी है एक पुत्री 18 महिने की है दुसरी पुत्री का उम्र लगभग तीन वर्ष है

ऑटो रिक्शा चालक  संघ के जिला अध्यक्ष शकील राजा ने शोक व्यक्त करते हुए कहे कि चिरैया थाना द्वारा सड़क दुर्घटना में ऑटो चालक की मृत्यु  की जानकारी मिलने के बाद उक्त ऑटो चालक की पहचान करने की पहल संघ के सभी पदाधिकारियों द्वारा किया गया संघ के पदाधिकारियों के प्रयास से मृतक की पहचान की गई और मृतक के परिजनों से सम्पर्क कर उन्हें घटना की जानकारी दी गई जिसमे सुबह से ही संघ के सभी पदाधिकारी लगे रहे। चालक बंधुओ को सड़क पर गाड़ी चालाते समय सतर्क रहने की जरूरत है तेज गति मे गाड़ी नहीं चलायेंगे तथा रात के समय में ऑटो चलाने से बचना चाहिए और वाहन चलाते समय मोबाइल पर बातें नहीं करें। सदर अस्पताल परिसर मे मृतक के पिता को सांत्वना दिया गया सांत्वना देने मे मोतिहारी ऑटो एवं ई-रिक्सा चालक संघ पूर्वी चम्पारण के जिला अध्यक्ष शकील राजा,जिला मंत्री सिद्धार्थ सिंह,जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार टीमन, जिला महासचिव बृजकिशोर सहनी, पिपरा कोठी प्रखंड कमेटी के प्रखंड उपाध्यक्ष टुन्ना,हैदर अली,प्रभात कुमार,मिठ्ठू , जिला संगठन मंत्री एम.एम कादरी, जिला सह मंत्री मोनू खान, मोहम्मद मुन्ना, एवं अन्य लोग मौजूद।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।