Breaking News

सेमरी पंचायत के वार्ड न० 08 मे बिहार सरकार का नल जल योजना हुआ फेल



साठी संवाददाता :-


नरकटियागंज प्रखंड के सेमरी पंचायत के वार्ड न० 08 में मुख्यमंत्री नीतिश कुमार की ओर से 2016 में शुरू की गई नल जल योजना अनियमितता की भेंट चढ़ गई है. सात निश्चय के तहत हर घऱ नल का जल योजना को शुरू किया गया था ताकि आम लोगों के घर तक स्वच्छ जल पहुंचाया जा सके लेकिन अफसरों की अनदेखी और जनप्रतिनिधियों की सुस्ती के कारण इस योजना का लाभ लोगों को सही से नहीं मिल पा रहा है ग्रामीण बाबू साहब तिवरी ,बब्लू कुमार वर्मा वृजेश पटेल,निरज मिश्रा ,रंजीत पंडित ,असरफ आलम का कहना हैं की सेमरी पंचायत के सेमरी गांव वार्ड न०08 मे नल जल योजना में  घोर अनिमितता की गई हैं कितने जगह तो नल ही नहीं लगाया गया जिसके वजह से पानी बर्बाद हो रही हैं सड़कों और  दरवाजे पर जल जमाव एवं कीचड़ की स्थिति हमेशा बनी रहती हैं ऐसे मे इस बात का डर बना रहता हैं कि कहीं किसी का  हाथ पैर न टूट जाये ऐसा नहीं हैं की इसकी शिकायत मुखिया और वार्ड से नहीं किया गया हो लेकिन यह सब जानने के वावजूद भी इनलोगों के समस्या का निराकरण नहीं कराया जा रहा हैं।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।