Breaking News

मोतिहारी/घोड़ासहन:- बोले जाप नेता पब्लिक गारंटी योजना लागू करें सरकार : अभिजीत




 जाप ने आयोजित किया कार्यकर्ता जन संवाद बैठक



जन अधिकार पार्टी (लो0) द्वारा ढाका विधानसभा के कार्यकर्ता जन संवाद बैठक आयोजित की गयी , बैतक की अध्यक्षता पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष रामबाबु यादव ने किया जबकि संचालन युवा प्रखंड अध्यक्ष संतोष साह ने किया ,कार्यकर्ता जन संवाद बैठक में मुख्य अतिथि पार्टी के प्रदेश महासचिव सह मोतिहारी संगठन प्रभारी आनंद कुमार सिंह और ढाका विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सह प्रदेश सचिव व प्रवक्ता अभिजीत सिंह थे ,कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जाप के प्रदेश महासचिव सह संगठन प्रभारी आनंद सिंह ने कहा कि बिहार सरकार वेंडिलेटर पर है ,बिहार में सेवा करने वाले लोगों को जेल भेजा जाता है ,जाप के प्रदेश महासचिव श्री सिंह ने कहा कि देश मे बढ़ती हुई महंगाई से जनता त्रस्त है और सरकार मंदिर -मस्जिद करने में व्यस्त है वही जन अधिकार पार्टी के ढाका विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सह प्रदेश सचिव व प्रवक्ता अभिजीत सिंह ने ढाका विधानसभा के मूलभूत समस्याए सड़क, बस स्टैंड, फुलवरिया घाट, शिक्षा तथा बाढ़ पर चर्चा करते हुए कहा कि ढाका विधानसभा के सभी सड़को का हाल जर्जर है सड़क निर्माण और मेंटेनेंस के नाम पर भारी लूट हो मची हुई है ,जाप के प्रदेश सचिव व प्रवक्ता अभिजीत सिंह ने कहा कि ढाका विधानसभा के ढाका और घोड़ासहन दोनों प्रखण्ड में अभी तक स्थायी बस स्टैंड का निर्माण नही हो पाया है जो बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण है , जाप के प्रदेश सचिव सह प्रवक्ता अभिजीत सिंह ने कहा कि फुलवरिया घाट का निर्माण दस सालों से नही हो पा रहा है जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है , अविलंब फुलवरिया घाट का निर्माण हो अन्यथा आंदोलन होगी, जाप के प्रदेश सचिव व प्रवक्ता अभिजीत सिंह ने कहा कि  बाढ़ राहत ने नाम पर भारी लूट मची हुई है ,जाप के प्रदेश सचिव व प्रवक्ता अभिजीत सिंह ने सरकार से पब्लिक गारंटी योजना लागू हो जिसके तहत हर व्यक्ति को शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य की गारंटी देने की मांग करते हुए कहा कि जिस प्रकार टैक्स न चुकाने पर कर दाताओं को जेल भेजती है उसी प्रकार शिक्षा ,रोजगार और स्वास्थ्य नही मिलने पर सरकार के पदाधिकारी को जेल भेजे ऐसा कानून बने । वही जाप के जिलाध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने कहा जाप सुप्रिमो पप्पू यादव की गिरफ्तारी बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है सरकार अविलम्ब उन्हें रिहा करे अन्यथा आंदोलन होगी। कार्यकर्ता जन संवाद को युवा प्रदेश महासचिव रविकांत उर्फ ललन, पार्टी जिलाध्यक्ष पवन कुमार सिंह, छात्र जिलाध्यक्ष आकाश कुमार सिंह, वरीय जिला उपाध्यक्ष पवन कुमार सिंह ,छात्र जिला उपाध्यक्ष पुन्नु सिंह, संतोष साह, अली शेख, विवेक द्विवेदी, राकेश प्रजापति,संदीप कुमार, सोनू कुमार ,रिषु कुमार ,लक्ष्य सिंह, नीलम देवी,चिंता देवी,कुसुम खातून,जयलाल साह, डॉ हनीफ,मो कामिन आदि ने सम्बोधित किया।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।