मोतिहारी:- डॉ० गोपाल के सौजन्य से समाजसेवी गोविन्द सिंह ने बाढ़ पीड़ितों के बीच किया सुखा राहत सामग्री का वितरण
मोतिहारी। जिले के बंजरीया प्रखंड मोखलिसपुर गाँव में चम्पारण समाज कल्याण मंच के सौजन्य से बाढ़ से प्रभावित सैकड़ों लोगों के बीच समाजसेवी गोविन्द सिंह के द्वारा सुखा राहत सामग्री पाँच सौ पैकेट चुड़ा मीठा का वितरण किया गया।
राहत सामग्री वितरण के पूणित कार्य में युवा समाजसेवी चिकित्सक सह चम्पारण समाज कल्याण मंच के संस्थापक अध्यक्ष डॉ० गोपाल कुमार सिंह का योगदान सराहनीय रहा।
इस अवसर पर गोविन्द सिंह ने कहा कि सेवा हमारा धर्म है जरूरतमंदो की सेवा जारी रहेगा।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।