Breaking News

चकिया:- शराब बरामदगी मामले मे 19 लोगों पर एफआईआर

 



चकिया । चकिया थाना क्षेत्र के बारागोविन्द पुल के समीप सोमवार की देर रात पकडे गए 544 कार्टून शराब और ट्रक सहित तीन गाडियों के चालक व मालिक सहित 19 लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई।गुरुवार को चकिया एस आई चंदन कुमार के बयान पर एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है। चकिया इंस्पेक्टर सहथानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि एक चौदह चक्का ट्रक के मालिक, एक पीकअप और एक मैजिक गाडी के मालिक और चालक सहित 13 लोगों के नाम शामिल है। जिनमे थाना क्षेत्र के बारागोविन्द निवासी कुमोद कुमार उर्फ कुमोद राय, संतोष कुमार ,अहिरौलिया गांव निवासी रामबाबु यादव, सुनील राय, चकिया निवासी कुंदन कुमार, धीरज कुमार, संतोष चौधरी, जितेन्द्र कुमार उर्फ सिंघानिया, चकिया स्टेशन रोड के मो सद्दाम, विक्की ,शांतिनगर निवासी राजेश चौधरी,कुँअवा गांव निवासी दीपक कुमार उर्फ भड्डू, लौकाहां गांव निवासी आलोक साह, पर एफ आई आर दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई शुरु कर दी है। इस मामले मे पुलिस को और बडी उपलब्धि मिलने की संभावना दिखाई दे रही है। इधर शराब बरामदगी मामले मे कई सफेदपोश लोगों के नाम भी सामने आ रहें हैं जिसकी जांच पुलिस कर रही है।इधर धनंजय कुमार ने बताया कि पकडी गई पीकअप पर गैस एजेंसी का नाम लिखा हुआ है पुलिस इसकी भी जांच कर रही है। 

*ट्रक मे तहखाना बनाकर ढोई जा रही थी शराब*- चकिया थाना क्षेत्र के बारागोविन्द गांव के समीप से सोमवार की देर रात को पकडी गई ट्रक मे विशेष प्रकार का तहखाना बना हुआ था।जिससे पता नही चल रहा था कि इसमे शराब भरी पडी है। बडी ही चालाकी से बगल की तरफ केबिन बनाकर ट्रक मे शराब रखी गई थी। वहीं शराब के ऊपरी सतह पर सिनेटरी के सामान और मुढ़ी रखी गई थी। चकिया पुलिस द्वारा पकडी गई शराब की कीमत करीब 80 लाख बताई जा रही है।छापामारी के समय ट्रक, पीकअप और मैजिक तीनों गाडियों पर शराब के कार्टून लदे हुए थे।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।