Breaking News

मोतिहारी/चिरैया:-;प्राकृतिक खेती शुन्य बजट विषय पर कार्यक्रम का आयोजन

 



वीडियो कांफ्रेंसिंग से पीएम मोदी ने देश भर के किसानों के लिए जैविक खेती प्रशिक्षण का किया शुभारंभ 


मोतिहारी । चिरैया प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित ई किसान भवन के सभागार में गुरुवार को किसानों के लिए प्राकृतिक खेती शुन्य बजट विषय पर प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सुबह 11 बजे वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से देश भर के किसानों के लिए आयोजित जैविक खेती प्रशिक्षण कार्यक्रम के शुभारंभ को दिखाया गया। इस कार्यक्रम में प्रखंड क्षेत्र के  किसानों को कृषि विभाग के तकनीकी सहायक अनिल कुमार ने जैविक खेती को बढ़ावा देने के विभिन्न उपायों व इसके फायदे के बारे में विस्तार से बताया।उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने जीरो बजट प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की मुहिम छेड़ दी है। रसायनिक खेती से किसान,उपभोक्ता एवं धरती तीनों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा हैं। इससे जल संसाधनों पर भी भारी दबाव है। ऐसे में अब समय की जरूरत ऐसी खेती शुरू करने की है जिसमें पैदा होने वाली उपज सेहत को नुकसान न पहुंचाए और किसानों को अच्छा दाम भी मिले । इसलिए अब नेचुरल फार्मिंग  की मुहिम को धार देने के लिए राज्य व केंद्र सरकार ने कमर कस ली है। ऐसा माना जा रहा है कि ऐसी खेती अपनाने से दरअसल, सरकार को प्राकृतिक खेती के जरिए खाद सब्सिडी, बिजली सब्सिडी, बढ़ती बीमारियों और जल संकट जैसी चुनौतियों से निपटने की उम्मीद की किरण नजर आ रही है।

     कार्यक्रम में कृषि समन्वयक देवपूजन सिंह,सुशील कुमार श्रीवास्तव, किसान सलाहकार  अवधेश कुमार,अजय कुमार सिंह,नवीन कुमार,संतोष कुमार सहित अन्य सभी कर्मी उपस्थित थे ।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।