Breaking News

उपेंद्र कुशवाहा बोले- रालोसपा के जदयू में विलय की बात निराधार

 


रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने पार्टी के जदयू में विलय के सवाल को निराधार बताया और कहा कि पार्टी अपना कार्यक्रम कर रही है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी पार्टी कोलेजियम सिस्टम के खिलाफ, शिक्षा के सवाल पर और किसानों-युवाओं के मुद्दे पर संघर्ष जारी रखेगी। वह पार्टी के नौंवे स्थापना दिवस पर पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे।

कुशवाहा ने साफ किया कि पार्टी अपने कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए जनसरोकारों के मुद्दों पर सवाल उठाती रहेगी। कृषि कानून किसान व जन विरोधी है और सरकार को इसे वापस लेना चाहिए। पार्टी के प्रवक्ता धीरज सिंह कुशवाहा ने बताया कि आगे की रणनीति के लिए पार्टी के राष्ट्रीय व राज्य परिषद और जिला अध्यक्षों की बैठक 13 व 14 मार्च को बुलाई गई है।

पार्टी के स्थापना दिवस समारोह में फजल इमाम मालिक, विनोद यादव, बीरेंद्र कुशवाहा, संतोष कुशवाहा, रेखा गुप्ता व बीके सिंह, निर्मल कुशवाहा, प्रदेश बबन यादव, भोला शर्मा, ब्रजेंद्र कुमार पप्पू, संजय मेहता आदि मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।