Breaking News

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के विरोध में पत्रकार भूख हड़ताल पर

 



 

गोण्डा ।  सोमवार को उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन (उपजा) जनपद गोंडा के पत्रकारों द्वारा स्थानीय गांधी पार्क में दोपहर 12 बजे से 5 बजे तक संकेतिक भूख हड़ताल की गई,जिसमें पत्रकारों द्वारा घटना की घोर निंदा की गई। वहीं इससे दो दिन पूर्व राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट महोदय को सौंपा गया था जिसमें पांच सूत्री मांगे शामिल थी जिसमें अब तक केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के विरुद्ध कोई कार्यवाही ना होने से पत्रकारों में रोष व्याप्त है। उक्त अवसर पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए जिला महामंत्री शिव कुमार द्विवेदी ने कहा कि यदि प्रधानमंत्री महोदय द्वारा उक्त केंद्रीय मंत्री को बर्खास्त नहीं किया गया तो जनपद के पत्रकार आमरण अनशन पर बैठने को विवश होंगे जिनकी समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। दैनिक वॉइस आप मुसाफिर मंडल प्रभारी सुरेश कुमार कनौजिया,राधेश्याम कनौजिया,खुशबू कनौजिया बाईसा मुसाफिर ब्यूरो गोंडा, देवेंद्र सिंह,रणजीत तिवारी, रवि पाण्डेय, राहुल तिवारी,महेश कुमार,मनोज सिंह सोमवार को कई पत्रकार उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।