Breaking News

ग्राम पंचायत देवतहा में शशि सिंह बनी नवनिर्वाचित ग्रामप्रधान

 



 

गोंडा। जनपद के विकासखंड रुपईडीह अन्तर्गत ग्राम पंचायत देवतहा में पँचायत चुनाव की आज मतगणना सम्पन्न हुई। जिसमें शशि सिंह पत्नी अभिनव प्रताप सिंह ने अपने निकटतम प्रत्याशी अजीरुन निशा को काफी मतों से शिकस्त देकर प्रधान पद पर निर्वाचित हुईं। मिली जानकारी के मुताबिक़ ग्रामपंचायत देवतहा में प्रधान पद के लिये अंजली, कमला देवी,ज्ञानमती,अजिरुन निशा तथा शशि सिंह चुनाव लड़ रही थीं। चुनाव के बाद मंगलवार को हुई मतगणना में प्रत्याशी अजिरुन निशा को 515 और शशि सिंह को 727 वैध मत प्राप्त हुये। जिससे चुनाव अधिकारी द्वारा शशि सिंह को प्रधान पद के लिये निर्वाचित घोषित कर उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।