चार दिनों में दो युवकों की आकस्मिक मौत से गांव में मातमी सन्नाटा
महुआ संवाददाता प्रभंजन कुमार मिश्रा
हसनपुर:- युवक की आकस्मिक निधन से परिजनों में कोहराम मचा है। यह घटना महुआ प्रखंड की हसनपुर ओस्ती पंचायत अंतर्गत परसोनिया गांव के युवक राकेश कुमार सिंह की मौत अचानक हो गई। यह घटना गांव में आग की तरफ फैली और देखने वालों की भीड़ जुट गई। घटना से मृतक की पत्नी तो विक्षिप्त सी बन गई है और छोटे-छोटे बच्चे का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। मृतक के माता-पिता को काफी सदमा पहुंचा है। घटना को लेकर गांव में सोमवार को मातमी सन्नाटा छाया रहा। यहां चार दिनों के अंदर दो युवकों की आकस्मिक मौत से पूरा गांव गमगीन है। गांव के डॉ अजय कुशवाहा ने बताया कि युवक राकेश कुमार सिंह को अचानक मौत से ग्रामीण सदमे में हैं। उन्होंने बताया कि यह दर्दनाक घटना सबको दहला कर रख दिया है। उन्होंने यह भी बताया कि मृतक के छोटे-छोटे बच्चे का रो रो कर बुरा हाल हो गया है और पत्नी तो विक्षिप्त से बनी है। उसे लोग समझा रहे हैं पर उसे गहरा सदमा पहुंचा है। उन्होंने बताया कि यह घटना काफी दर्दनाक है। मृतक घर का कमाउ व्यक्ति था और उसी की कमाई से घर चलता था। इस घटना पर ग्रामीणों ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। मालूम हो कि 4 दिन पूर्व ही उसी गांव में एक कृषि सलाहकार युवक की मौत हो गई थी। वह किडनी रोग से ग्रसित था। गांव में दो युवकों की मौत से मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।