Breaking News

नरकटियागंज:- फरार आरोपी चिकित्सक गिरफ्तार, भेजा गया जेल


नरकटियागंज से मनोज कुमार मिश्र। की रिपोर्ट 
पश्चिम चम्पारण के नरकटियागंज नगरपरिषद परिषद स्थित प्रकाश नगर के एक नीजी क्लिनिक में एक बच्चे की मौत के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे एक चिकित्सक को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार चिकित्सक प्रकाश नगर निवासी दुर्गेश कुमार सोनी  है। शिकारपुर थानाध्यक्ष केके गुप्ता ने कि मठिया गांव निवासी सनोज राम ने दिसंबर 2019 में शिकारपुर थाना में एक एफआईआर दर्ज कराया था। जिसमें आरोप है कि उसके बेटे की तबियत खराब होने पर वह  चिकित्सक के पास इलाज कराने गया था। इलाज के दौरान चिकित्सक ने बच्चे को गलत सुई दे दिया। जिसके वजह से उसकी मौत हो गई। शिकारपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि एफआईआर दर्ज होने के बाद से आरोपी डॉक्टर फरार चल रहा था। गिरफ्तार चिकित्सक को जेल भेज दिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।