Breaking News

गोरेयाकोठी बाजार पर सीओ के नेतृत्व में चलाया गया जांच अभियान



गोरेयाकोठी से पुनीत कुमार की रिपोर्ट

गोरेयाकोठी:- गोरेयाकोठी प्रखंड के गोरेयाकोठी बाजार एवं प्रखंड कार्यालय के अगल बगल जिला पदाधिकारी महोदय सिवान के आदेशानुसार अंचल अधिकारी गोरेयाकोठी एवं थाना प्रभारी गोरेयाकोठी के द्वारा करोना महामारी को लेकर एक सघन अभियान चलाया गया। जिसमें मास्क, हेलमेट, एवं दुकानों में लगी भीड़ में समाजिक दूरी को देखा गया और सभी लोगों को सुचित किया गया कि घर से बाहर निकलते समय मास्क पहने अन्यथा कानूनी कार्रवाई के साथ जूर्माना भी लिया जाएगा और बहुतों का चालान भी कटा । प्रसाशन ने इसलिए सावधान रहें एवं प्रखंड प्रशासन गोरेयाकोठी के दिशा-निर्देशों का पालन करते रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।