15 अगस्त को लेकर बॉर्डर पर भारत नेपाल के सुरक्षा बलों ने की साझा गश्ती
संवाददाता
प.चंपारण। 15 अगस्त की तैयारी को लेकर भारत नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। स्वतंत्रता दिवस को लेकर शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए राष्ट्र विरोधी तत्वों पर सुरक्षाबलों ने की पैनी नजर है। इस दौरान भारत नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी के जवानों ने नेपाली आर्म्स पुलिस फोर्स के साथ साझा गश्ती कर बॉर्डर के इलाकों का जायजा लिया। सीमा पर सुरक्षा को लेकर दोनों देशों के जवान आपस में समन्वय बनाकर गश्ती कर रहे हैं। एसएसबी के कंपनी इंचार्ज ने बताया कि एसएसबी जवानों ने सीमा पर पुलिसकर्मी व नेपाली फोर्स के साथ साझा गश्ती की है।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।