Breaking News

संजीवन" मोबाईल एप के माध्यम से कोविड-19 से बचाव के उपाय, जांच, उपचार, स्वास्थ्य संस्थानों की सूची एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करें: जिलाधिकारी



सिविल सर्जन एवं डीपीआरओ को "संजीवन" मोबाईल एप का व्यापक प्रचार-प्रसार करने का निदेश।

जिलाधिकारी, श्री कुंदन कुमार ने कहा कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम एवं आमजनों को संक्रमण से बचाव हेतु सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा कई महत्वपूर्ण कदम उठाये गये हैं। आमजन को विभिन्न माध्यमों से कोविड-19 के संक्रमण से बचाव हेतु जानकारी प्रदान की जा रही है। इसी कड़ी में स्वास्थ्य विभाग, बिहार द्वारा "संजीवन" मोबाईल एप लॉन्च किया गया है। इस एप को डाउनलोड कर कोई भी व्यक्ति कोरोना संक्रमण (कोविड-19) से बचाव के उपाय, जांच, उपचार, स्वास्थ्य संस्थानों की सूची एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। जिलाधिकारी समाहरणालय सभाकक्ष में कोरोना संक्रमण की रोकथाम हेतु किये जा रहे कार्यों की समीक्षा कर रहे थे।

जिलाधिकारी द्वारा सिविल सर्जन एवं जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी को "संजीवन" मोबाईल एप का व्यापक प्रचार-प्रसार करने का निदेश दिया गया है ताकि अधिक से अधिक जिलेवासी इस महत्वपूर्ण मोबाई

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।