Breaking News

नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म करने का 2 युवकों पर आरोप



संवाददाता रकसौल
रकसौल /आदापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के झिटकहिया गांव में एक नाबालिग लड़की के साथ दो लड़कों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में पिडिता के पिता के आवेदन के आलोक में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर उसे चिकित्सकीय जांच व 164 के व्यान के लिए मोतिहारी भेज दिया है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया पीड़िता के पिता विजय साह द्वारा थाना को आवेदन दिया गया है। जिसमें बताया गया है कि गांव के ही सावन कुमार मंगलवार की शाम बहला फुसलाकर गांव के बाहर बने विवेक कुमार के घर में ले जाकर बारी बारी से दुष्कर्म किया। इस संबंध में अनुसंधान की जा रहीं हैं। इधर ग्रामीण सूत्रों का कहना है कि मामला प्रेम प्रसंग का है। जिसको लेकर गांव में पंचायती भी हुई थी।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।