Breaking News

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पहुँचे विधायक के घर, देर तक हुई चर्चा


ब्यूरो रक्सौल
रक्सौल। शनिवार को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सह स्थानीय सांसद डॉ. संजय जायसवाल रक्सौल विधायक डॉ. अजय कुमार सिंह के आवास पर पहुँचे और डॉ. सिंह के साथ काफी देर तक बैठक किये। इस दौरान विधायक डॉ. सिंह से इस विधानसभा क्षेत्र में आये बाढ़ की अद्यतन जानकारी और नुकसान के बारे में जाना। जबकि बाढ़ के कारण फसलों की क्षति के बारे में भी पूछे। काफी देर तक हुई उक्त बैठक में शहर में फैल रहे कोरोना संक्रमण पर चिंता व्यक्त करते हुए स्वास्थ्य विभाग से भी वार्तालाप कर जरूरी दिशा-निर्देश डॉ. जायसवाल ने दिया। वहीं सूबे में लागू लॉक डाउन के  बीच गरीबों को हो रहे समस्याओं के मद्देनजर जनवितरण प्रणाली कार्यो की समीक्षा भी अध्यक्ष डॉ. जायसवाल द्वारा किया गया। वहीं बारिश के दौरान वज्रपात से हुए मृत्यु के आंकड़े की जानकारी भी लिया और कहा कि मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा दिया जाएगा। मौके पर विधायक प्रतिनिधि प्रो. अवधेश सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।