Breaking News

बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री का हुआ वितरण।

 

दरियापुर (सारण)

जिले के परसा विधान सभा क्षेत्र में बढ़ रही बाढ़ की विभीषिका का देखते हुए, दरियापुर प्रखंड के 

हरिहरपुर गांव में बाढ़ पीड़ित लोगों के बीच युवा सम्राट दिलीप कुमार यादव के द्वारा घर-घर जाकर पानी में राहत सामग्री चिउड़ा मीठा और मोमबत्ती आदि का वितरण चार दिनों से लगातार किया जा रहा है। दिलीप कुमार यादव ने कहा कि दरियापुर प्रखंड क्षेत्र के बाढ़ पीड़ित के हजारों परिवारों की समस्याएं  कम होने की बजाए  बढ़ती जा रही है। विभिन्न पंचायत व गांवों में आयी बाढ़ से सड़क व यातायात की सुविधा ध्वस्त है ऐसे में गांव के लोगो के लिए स्थानीय विधायक और सीओ से नाव की मांग की गई है।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।