Breaking News

एक अंक से फेल होने पर बिहार कृषि कॉलेज की 5th सेमेस्टर की छात्रा ने किया सुसाइड, BAU में बवाल

 


भागलपुर के सबौर स्थित बिहार कृषि कॉलेज में एक नंबर से फेल होने के बाद डिप्रेशन में आई पांचवे सेमेस्टर की गर्ल स्टूडेंट ने फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। छात्रा रिम्पा कुमारी सिवान की रहने वाली थी। माता-पिता पटना में रहते हैं। रिम्पा  सत्र 2018-19 बैच के पांचवे सेमेस्टर की छात्रा थी। 

जानकारी के अनुसार गुरुवार को रिजल्ट जारी हुआ था जिसमें छात्रा प्रसार विभाग के एक विषय में एक नंबर से फेल हो गयी थी। बताया जा रहा है कि रिजल्ट के बाद से रिम्पा काफी तनाव में रह रही थी। उसने शुक्रवार की दोपहर अपने कमरे में फंदे से लटककर जान दे दी। घटना के बाद छात्रों में काफी आक्रोश है। सुजाता गर्ल्स हॉस्टल के बाहर छात्र-छात्राओं ने घंटों हंगामा किया। कॉलेज परिसर में तनाव बना हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही बीएयू के प्रभारी कुलपति सहित प्राचार्य सहित अन्य अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। छात्रों ने उनका भी जमकर विरोध किया। सबौर थाने की पुलिस भी कॉलेज पहुच कर छानबीन कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।