Breaking News

छपरा :- एसबीआई के अधिकारियों ने नियमों की जमकर उड़ाईं धज्जियां, होटल में अश्लील गानों पर लगाए ठुमके

 


बिहार में कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर राज्य सरकार ने सार्वजनिक आयोजनों पर रोक लगाई हुई है। लोगों से घर पर ही होली का त्योहार मनाने की अपील की गई। वहीं एसबीआई के अधिकारियों ने नियम की धज्जियां उड़ाते हुए न केवल होली मिलन समारोह का आयोजन किया बल्कि अश्लील गानों पर ठुमके भी लगाए।

छपरा के एक होटल में एसबीआई के रीजनल मैनेजर के नेतृत्व में एसबीआई के अधिकारियों ने अश्लील गानों पर जमकर ठुमके लगाए। इस दौरान महिला अधिकारी भी वहां मौजूद थीं। उनकी उपस्थिति में भी खूब अश्लील और फूहड़ गानों को बजाया गया। इससे एसबीआई की छवि दागदार हुई है।

समाज के सामने अब तक एसबीआई की इस तरह की छवि कभी नहीं रही है। अधिकारियों पर जनता के पैसों का दुरुपयोग करने का आरोप लगा है। वहीं इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। हैरानी की बात ये है कि इस आयोजन के लिए प्रशासन से किसी तरह की अनुमति नहीं ली गई थी।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।