Breaking News

छपरा: होली व शब-ए-बारात को लेकर फ्लैग मार्च, एसपी ने खुद संभाली कमान

 


होली की पूर्व संध्या पर बिहार के सारण जिले के पुलिस कप्तान संतोष कुमार रविवार की शाम खुद बाइक की हैंडल संभाले शहर में निकले। जिले में कानून व्यवस्था का बेहतर संचालन हेतू बाइक से अत्याधुनिक हथियारों से लैस करीब 50 की संख्या में जवान एसपी के साथ बाइक पर सवार होकर मार्च में शामिल हुए। शांति और सौहार्द वातावरण को कायम रखने के लिए और लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास पैदा करने के लिए फ्लैग मार्च का आयोजन किया गया था। 

एसपी ने लोगों से पील की है कि कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए अपने अपने घरों में ही होली का त्योहार मनाए। फ्लैग मार्च शहर के भगवान बाजार थाना क्षेत्र और टाउन थाना क्षेत्र में निकाला गया। फ्लैग मार्च में सदर डीएसपी मुनेश्वर प्रसाद सिंह भगवान बाजार थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर मुकेश कुमार झा टाउन इंस्पेक्टर विमल कुमार सिंह आदि पुलिस पदाधिकारी शामिल थे। 

होली एवं शब-ए-बरात पर्व के मद्देनजर सारण जिले के सभी थाना क्षेत्राअंतर्गत एरिया डोमिनेशन हेतु फ्लैग मार्च किया गया। इस दौरान लोगों से पर्व को सौहार्दपूर्ण एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई। होली मिलन समारोह को भी नहीं करने का आदेश दिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।