Breaking News

छपरा - महिलाएं ही सशक्त समाज का निर्माण कर सकती हैं :- भारती



छपरा शहर  के विष्णुपूरा  गांव  में लड़कियो एवं महिलाओं के बीच अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मासिक धर्म जागरूकता कार्यक्रम किया गया एवं सेनेटरी नैपकीन के इस्तेमाल करने के प्रति जागरुक किया गया तथा सेनेटरी नैपकीन वितरण किया गया।  

इससे महिलाओं एवं बच्चियों के बीच उत्साह देखने को मिला । महिलाओ ने पीरियड से जुड़ी  एवं अन्य समस्याओं के विषय जैसे दहेजप्रथा, घरेलूहिंसा , बालविवाह आदि पर अपनी बातो को  खुल कर रखा ।


कार्यक्रम का संचालन कर रही भारती  ने बताया कि किसी देश का विकास महिलाओं के विकास के समानुपाती होता है। महिलाओं की शिक्षा व स्वास्थ्य, को लेकर जागरुकता देश के विकास के पैमाने होते हैं। समाज के रुढ़िवादी होने की कीमत अक्सर समाज के सबसे पिछड़े हिस्सों में से एक महिलाओं को चुकानी पड़ती है। महिलाओं को अपने हक के प्रति जागरूक होना जरूरी है। महिलाएं ही सशक्त समाज का निर्माण कर सकती हैं 


विष्णुपूरा गांव की मुखिया श्रीमती सरिता देवी जी ने कहा कि  महिलाओं को हर क्षेत्र में बढ़ चढ़ कर भाग लेना होगा । अपने हक के लिए खड़ा होना पड़ेगा तभी हमको समाज को आगे बढ़ा पाएंगे।

इस अवसर पर राष्ट्र रत्न प्राप्त भारती ,  सिक्का सिंह, सुल्ली सिंह, मुखिया श्रीमती सरिता देवी जी, तथा  गांव की महिलाएं , बच्चियां मौजुद थी।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।