मोतिहारी:- मां-बाप के जाते ही मनचलों ने नाबालिग को बनाया शिकार, चार दिनों तक घर में दुबकी रही लड़की
मोतिहारी शहर के छतौनी थाने के एक मोहल्ले में नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप किया गया। घटना के समय घर में लड़की अकेली थी। पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरा आरोपित अभी फरार है जिसकी तलाश में छापेमारी जारी है।
छतौनी इंस्पेक्टर नित्यानंद चौहान ने बताया कि पीड़िता के बयान पर संग्रामपुर थाने के बरई टोला निवासी अजय कुमार व अर्जुन कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपित अजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। लड़की की मेडिकल जांच कराई गई। घटना 13 मार्च की है लेकिन उसके परिजन गांव गए थे। गांव से परिजनों के लौटने के बाद केस दर्ज कराया गया।
पुलिस के अनुसार किराये के मकान में नाबालिग अपने माता-पिता के साथ रहती थी। किसी काम से माता व पिता गांव चले गये थे। घर में लड़की अकेली थी। मोहल्ले के ही कुछ मनचले लड़कों को यह पता चला कि घर में लड़की अकेली है तो रात में उसके घर में घुसकर जबरदस्ती की।
आरोपियों ने लड़की को डरा भी दिया था कि किसी को बताने पर उसकी हत्या कर देंगे। लड़की डर गई और चार दिनों से घर में दुबकी रही। जब उसके माता-पिता गांव से लौटे तो घटना के बारे में उन्हें जानकारी दी। फिर सभी ने थाने पहुंचकर मामला दर्ज करवाया।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।