Breaking News

परिवार की मौत का गजब रहस्य, फांसी से लटके मिले बाप-बेटे तो खेत में जली हुई मिलीं मां और बेटियां

 


छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के एक गांव में एक परिवार के पांच सदस्य मृत पाए गए। शव ऐसी हालत में मिले है कि पुलिस देखकर परेशान है कि ये हत्या का मामला है या आत्महत्या का। एक अधिकारी ने कहा कि घटनास्थल पर मिले एक सुसाइड नोट में कहा गया है कि मृतकों नें गंभीर आर्थिक तंगी से परेशान होकर यह फैसला लिया

पुलिस ने बताया कि उन्होंने  राम बृज गायकवाड़ (52), बेटा संजू (24), पत्नी जानकी बाई (45), बेटी दुर्गा (28) और ज्योति (21) के शव बरामद किए गए हैं। अधिकारी ने कहा कि उस व्यक्ति और उसके बेटे के शरीर घर में पाए गए, जबकि तीनों महिलाओं के शव घर के पास जली हुई हालत में मिले मौके से बरामद एक पत्र में लिखा है कि परिवार ने वित्तीय संकट के कारण आत्महत्या करने का फैसला किया।

एक अधिकारी ने कहा, "एक नजर में ऐसा लगता है कि पिता-पुत्र ने पहले तीनों महिलाओं की हत्या कर दी, शवों को धान की भूसी में रख दिया और खुद को फांसी लगाने से पहले उन्हें आग के हवाले कर दिया।"फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद इस मामले की जांच के लिए एक अलग से टीम बनाने का निर्देश भी राज्य गृह मंत्रालय की ओर से दिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।