Breaking News Bihar Crime: मुंगेर में बैंक से 5 लाख की लूट, नकाबपोश अपराधियों ने वारदात को दिया अंजाम
बिहार के मुंगेर जिले में मंगलवार की शाम असरगंज स्थित दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक मासूमगंज में नकाबपोश अपराधियों ने लगभग 5 लाख 7 हजार रुपए लूट लिए। पांच से छह की संख्या में पहुंचे लुटेरों ने बैंक अधिकारियों को पिस्तौल सटाकर लूट की घटना को अंजाम दिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई। इलाके में घेराबंदी कर सर्च अभियान चलाया जा रहा है। वहीं बैंक व उसके आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज को भी पुलिस खंगालने में लगी है।
विस्तृत जानकारी मिलने के बाद खबर अपडेट होगी।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।