Breaking News

बिहार बोर्ड परीक्षा : SBI के मैनेजर पर मुकदमा, जानिए क्‍यों कर दिया था मैट्रिक परीक्षा का पर्चा रखने से इनकार

 


बिहार बोर्ड की मैट्रिक परीक्षाओं के दौरान परीक्षा का प्रश्‍न पत्र रखने से इंकार कर देने वाले शाखा प्रबंधक के खिलाफ पुलिस ने थाने में एफआईआर दर्ज करा दी है। मामला एसबीआई मेन ब्रांच मधुबनी और एसबीआई की जयनगर ब्रांच का है। 

मिली जानकारी के अनुसार मधुबनी नगर थाने में नगर परिषद के सिटी मैनेजर और जयनगर थाने में सीओ ने ब्रांच मैनेजर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। जो घटनाक्रम बताया जा रहा है उसके मुताबिक ब्रांच मैनेजर ने यह कहते हुए मैट्रिक परीक्षा के प्रश्‍न पत्र रखने से इंकार कर दिया कि उनके यहां सिर्फ कैश रखने के लिए चेस्‍ट का इस्‍तेमाल किया जाता है। प्रश्‍न पत्र जमा कराने गए कर्मचारियों से ब्रांच मैनेजर ने कहा था कि बैंक में बाहरी लोगों का आना-जाना लगा रहता है। ऐसे में प्रश्‍नपत्रों की सुरक्षा के लिए प्रशासन को कोई और व्‍यवस्‍था करनी चाहिए। एफआईआर दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

परीक्षा के दौरान पेपर लीक को लेकर हुआ था बवाल
गौरतलब है कि मैट्रिक परीक्षा के तीसरे दिन पहली पाली में सामाजिक विज्ञान की परीक्षा का पर्चा लीक हो गया था। सुबह आठ बजे से ही यूट्युब चैनल और वाट्सएप ग्रुप पर परीक्षा का प्रश्नपत्र वायरल हो गया। पर्चा लीक होने के चलते बिहार बोर्ड ने शुक्रवार को 10 वीं कक्षा के लिए हुई सामाजिक विज्ञान की परीक्षा रद की थी। 20 फरवरी को अंग्रेजी की परीक्षा का पर्चा लीक होने की अफवाह को लेकर पटना में छात्रों ने जमकर तोड़फोड़ की थी। हालांकि बाद में वह पर्चा असल प्रश्‍न पत्र से मैच नहीं हुआ। 

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।