Breaking News

हैलो आपके बेटे ने फांसी लगा ली है लेकिन अभी मरा नहीं है, फोन मिलने पर दौड़कर पहुंचे पिता लेकिन...

 


नवादा की सिरदला पुलिस ने रविवार को थाना क्षेत्र के बरदाहा बाजार से एक युवक का शव बरामद किया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रथम दृष्‍टया इसे आत्महत्या का मामला माना जा रहा है। हालांकि थानाध्‍यक्ष का कहना है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने पर ही मौत के असल कारणों का पता तल सकेगा।

फंदे से लटका मिला शव
बताया जाता है कि पुलिस को लगभग सुबह के छह बजे युवक की मौत की खबर मिली थी। इसके बाद थानाध्यक्ष ने मौके पर पहुंचकर मृतक लक्ष्‍मण चौधरी का शव बरामद किया। मृतक की पत्नी रीता देवी ने बताया कि पछले पांच सालों से लक्ष्मण ने उसे और उसके बच्चों को छोड़ दिया था। वह एक विधवा महिला के साथ उसके घर में रहता था। 

महिला ने अपने पति के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया था। इसके बावजूद पति घर नहीं लौटे। रीता ने विधवा महिला और उसके दामाद सहित अन्य पर पति की हत्या का आरोप लगाया है। मृतक के दो बेटे और एक बेटी हैं। वह बाइक मरम्मत का काम किया करता था। बाद में विधवा महिला से नजदीकी बढ़ने पर वह पत्नी और बच्चों को छोड़कर चला गया। 

घर के सभी सदस्य फरार
मृतक के पिता ने बताया कि रात के ढाई बजे रात को मेरे बेटे के मोबाइल से उसी महिला ने फोन किया था। उसने कहा कि आपके बेटे ने फांसी लगा ली है लेकिन वो अभी मरा नहीं है। पुलिस को इसकी सूचना देने के बाद जब हमलोग वहां पहुंचे तो देखा कि बेटा पंखे से लटक रहा है। नीचे कहीं-कहीं खून गिरा हुआ था। उस समय घर पर कोई सदस्य नहीं था।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।