Breaking News

Breaking News पप्पू यादव लॉकडाउन उल्लंघन में अरेस्ट, रूडी की एंबुलेंस पर उठाए थे सवाल

 



जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सांसद पप्पू यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है. यह आरोप खुद पप्पू यादव ने ट्वीट करके लगाया. उनका कहना है कि मुझे गिरफ्तार कर पटना के गांधी मैदान थाना ले आया है. बीते दिनों ही पप्पू यादव ने बीजेपी सांसद राजीव प्रताप रूडी के एंबुलेंस को लेकर सवाल उठाया था.

पूर्व सांसद पप्पू यादव ने एक और ट्वीट करके कहा, 'कोरोना काल में जिंदगियां बचाने के लिए अपनी जान हथेली पर रख जूझना अपराध है, तो हां मैं अपराधी हूं, PM साहब, CM साहब, दे दो फांसी, या, भेज दो जेल, झुकूंगा नहीं, रुकूंगा नहीं, लोगों को बचाऊंगा, बेईमानों को बेनकाब करता रहूंगा!'

लॉकडाउन उल्लंघन के आरोप में पप्पू यादव गिरफ्तार


बताया जा रहा है कि पूर्व सांसद पप्पू यादव को लॉकडाउन उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. बीजेपी सांसद राजीव प्रताप रुडी के घर पर खड़ी एंबुलेंस की पोल खोलने के बाद सारण के अमनौर के सीओ ने पप्पू यादव के खिलाफ लॉकडाउन उल्लंघन का केस दर्ज कर 

पप्पू यादव पर अमनौर के अंचलाधिकारी ने लॉकडाउन उल्लंघन के मामले में रविवार को अमनौर थाना में एफआईआर दर्ज कराई थी. शिकायत में पप्पू यादव पर विश्वप्रभा सामुदायिक केंद्र में काफिले के साथ पहुंचकर लॉकडाउन का उल्लंघन का आरोप लगाया गया था. इससे पहले शनिवार को पप्पू यादव पर एंबुलेंस में तोड़फोड़ के आरोप मे.केस दर्ज किया गया था. 

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।