Breaking News

दरियापुर:- आम के बागवानी से 6 लीटर देसी शराब के साथ दो धंधेबाज को किया गया गिरफ्तार भेजा जेल।

 


दरियापुर से अमित कुमार की रिपोर्ट

डेरनी थाना क्षेत्र के बिश्वम्भरपुर गांव के पथरा पर आम के बागवानी से 6 लीटर देसी शराब के साथ दो धंधेबाज को किया गिरफ्तार।

मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि पथरा पर आम के बागवानी में शराब धंधेबाज शराब बेच रहा है जिसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए वहां पहुच मौके से 6 लीटर देसी शराब के साथ दो धंधेबाज विश्वम्भरपुर पथरा पर निवासी मुकुल महतो व अशोक महतो को गिरफ्तार कर थाने ले आयी जिसके बाद शराब धंधेबाज को शराब अधिनियम के तहत जेल भेज दिया।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।