दरियापुर:- डेरनीके खजौता गांव में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट 6 घायल।
दरियापुर से अमित कुमार की रिपोर्ट
डेरनी थाना क्षेत्र के खजौता गांव में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है।
मिली जानकारी के अनुसार डेरनी थाना क्षेत्र खजौता गांव जमीनी विवाद को लेकर शनिवार की संध्या में जमकर लाठियां व फरसा चले जिसमे दोनो पक्ष के छह से अधिक लोग घायल होने की सूचना है। जिसमे इंदुभूषण प्रसाद, बिंदुभूषण प्रसाद, उपेंद्र कुमार गुप्ता, मुकेश प्रसाद गुप्ता, कामेश्वर साह आदि घायल हो गए जिन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दरियापुर में इलाज किया गया। वही दूसरे पक्ष के लोगो को अनयंत्र जगह इलाज कराने की सूचना है। इस संबंध में उपेन्द्र गुप्ता ने स्थानीय थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। जिसमे चंदेश्वर साह , निकेश साह, बिन्देश साह, दीपक साह, राकेश साह, दीपक साह, राकेश साह सहित नौ लोगो को नामजद अभियुक्त बनाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।