गड़खा-छपरा मुख्य मार्ग पर डम्पर से कुचलकर हुयी एक महिला की मौत।
दरियापुर से अमित कुमार की रिपोर्ट
डेरनी थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर निवासी स्व० जनार्दन राय की 45 वर्षीया पत्नी राजवन्ति देवी की मौत गड़खा-छपरा मुख्य सड़क पर पेट्रोल पंप के समीप रविवार को एक अनियंत्रित डम्पर से कुचलने से हो गयी जबकि उसका भतीजा बुरी तरह जख्मी हो गया जिसका इलाज सीएचसी गड़खा में चल रहा था।
मिली जानकारी के अनुसार डेरनी थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव निवासी स्व० जनार्दन राय की 45 वर्षीय पत्नी राजवन्ति देवी अपने ससुराल सुल्तानपुर से मायके गड़खा थाना क्षेत्र के फेरूसा फुलवरिया जा रही थी जो रास्ते मे गरखा में वाहन से उतरकर पैदल अपने भतीजा के साथ जा रही तभी गड़खा के तरफ से आ रही तेज रफ्तार की अनियंत्रित डम्पर ने रौद दिया जिससे उस महिला की मौत मौके पर ही हो गयी। जबकि उसका भतीजा बिनोद कुमार सड़क के किनारे गढ़े में जा गिरा जिससे उसको काफी चोटे आयी है। घटना के बाद चालक वाहन छोरकर फरार हो गया। जिसके बाद आसपास के सैकड़ो की भीड़ इकठा हो गया और सड़क को करीब 3 घंटो तक जाम कर मृतक के परिजनों को सरकारी सहायता व चालक को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे। मौत के बात सुन उनके परिजन घटना स्थल पर पहुंच कर पुत्र बिशाल कुमार, लालु कुमार, पुत्री रेखा देवी,अर्चना कुमारी सहित अन्य लोगो का रो-रो कर बुरा हाल हो गया था। आपको बताते चले कि मृतिका के पति स्व० जनार्दन राय की मौत 14 वर्ष पहले ही हो गया है। जाम की सूचना मिलने के बाद गड़खा थानाध्यक्ष अपने दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुचे जहा गड़खा के मुखिया अशोक प्रसाद गुप्ता, सुल्तानपुर पुर की मुखिया प्रेम राय, सरपंच सुरेश पांडेय,पैक्स अध्यक्ष राकेश राय, उप सरपंच बबिता देवी ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत किया तथा पुनः आवागमन शुरू कराया जिसके बाद पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।