पताही ;- डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर उनके चित्र पर माल्यापर्ण कर श्रद्धा सुमन अर्पित
पताही: देश की एकता व अखंडता की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व अर्पित कर देने वाले, महान राष्ट्रवादी विचारक, शिक्षाविद तथा भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्रद्धेय डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर उनके चित्र पर माल्यापर्ण कर श्रद्धा सुमन अर्पित शिवहर सांसद श्रीमती रमा देवी व चिरैया विधायक लालबाबू प्रसाद गुप्ता व अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा चिरैया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बखरी भाजपा कार्यालय पर किया गया ।
वहीं पताही प्रखंड अंतर्गत बखरी स्थित राजकीय मध्य विद्यालय वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जनसंघ के संस्थापक शिवहर संसद रमा देवी, चिरैया विधायक लाल बाबू प्रसाद गुप्ता ने कहा कि करोड़ो भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत श्रद्धेय डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर राजकीय मध्य विद्यालय बखरी के प्रांगण में वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया। ..

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।