मोतिहारी:- राष्ट्रीय वैश्य महासभा के प्रदेश महासचिव संजय जायसवाल के जन्मदिन पर,ऑक्सीजन मैन केशव कृष्ण ने कराया पौधा रोपण कार्यक्रम
ऑक्सीजन मैन ने लिया संकल्प कि शुद्ध वायु की नही होने देंगे कमी
मोतिहारी। .अॉक्सीजन मैन केशव कृष्णा पेड़ पौधें लगाने के लिए नये नये आयाम जोड़ रहें हैं जाने अनजाने
इंसानो द्वारा प्राकृतिक दोहन हो चुके पेड़ पौधें को इंसानों के द्वारा हीं उस टुट चुके चैन को लोगों को जागरूक कर दुरूस्त करने में लगे हैं लोगों को फोन से मौखिक घर जा कर आग्रह कर रहे हैं की कट चुके पेड़ के जगह हम अधिक पौधे लगा उस कमी को जल्द भरपाई करने चाहिए इसी लिए अॉक्सीजन मैन केशव कृष्णा जो निस्वार्थ फाउंडेशन के संस्थापक हैं नित्य अपने हाथों से किसी के जन्म दिन पर या विवाह वर्षगांठ पर पौधे भेट करते हैं और पौधा रोपण करते हैं और लोगों को आगे भी इसी तरह हर आयोजन पर पेड़ पौधे लगाने के लिए प्रेरित करते हैं इस कोरोना महामारी में अॉक्सीजन की कमी से मृत्यु होतें देख लोग जागरूक नहीं हुए तो इसके भयानक परिणाम से लोगों को अवगत करा रहे हैं की मुफ्त मिलने वाले प्रकृति अॉक्सीजन प्लांट पेड़ पौधे को हम पैसे के लोभ में अंधाधुंध काट रहे हैं इसे तुरंत रोकने होंगे नहीं तो कंधों पर आने वाले जनरेशन अॉक्सीजन सिलेंडर लेकर चलेंगे इसी जागरूकता कड़ी को बढ़ावा देते हुए संजय जयसवाल के जन्म दिन पर चरखा पार्क के सामने महात्मा गांधी रोड में चौबीस घंटे अॉक्सीजन देने वाले पीपल के पौधें का रोपण कराया उनके हीं हाथों के इस पुनित कार्य करने में उनका साथ दिया देवनारायण गुप्ता, बम बम जी,मुखीया जी, शिक्षक राजीव रंजन ने अॉक्सीजन मैन केशव कृष्णा ने सभी से फिर आग्रह किया की सभी लोग अपने बीत रहे पल को यादगार बनायें अॉक्सीजन की कमी नहीं रहे पौधा लगाते रहें।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।