मोतिहारी/पताही:- तीन दिवसीय योग शिविर में भिन्न भिन्न प्रकार के योगासन सिखाया गया बच्चों को।
मोतिहारी/पताही। .प्रखंड के सुगापीपर गांव में पंडित वीरेंद्र पांडे जी के निजी पैतृक आवास पर तीन दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया, प्रथम दिन मंगलवार की सुबह सोशल डिस्टेंस को ध्यान में रखते हुए बच्चों को भिन्न भिन्न प्रकार के योगासन सिखाया गया एवं कोरोना जैसे महामारी बीमारी को हराने के लिए प्रणायाम बहुत ही जरूरी है इसलिए बच्चों को प्रणायाम एवं योगासन के बारे में बताना बहुत ही जरूरी है क्योंकि बड़े लोग तो सतर्क रहते ही हैं लेकिन छोटे बच्चों को भी जागरूक करना बहुत ही जरूरी है क्योंकि बच्चे अपने ऊपर अधिक ख्याल नहीं रख सकते हैं इसलिए हम सभी अभिभावकों की जिम्मेदारी है कि बच्चे को सावधान करना, लॉकडाउन के कारण बच्चों का पढ़ाई स्थगित हो चुकी है और उनका अधिक समय खेलकूद बदमाशी वगैरह मैं व्यतीत हो रही है। तो इस समय हम सभी अभिभावकों की जिम्मेदारी है कि जितना हो सके बच्चों को समय देना होगा बच्चों की उज्जवल भविष्य के लिए उच्च मार्ग प्रदान करना होगा।और बच्चों के साथ मिलकर योगा करेंगे तो बच्चे एवं अभिभावक दोनों स्वस्थ रहेंगे।योग प्रशिक्षक पंडित सानुज कुमार पांडे ने बच्चों को भ्रामरी प्राणायाम करने से होने वाली फायदा ओ के बारे में बताएं।भ्रामरी प्राणायाम का नाम भ्रामरी नामक मधुमक्खी पर रखा गया है क्योंकि इस प्राणायाम में साँस छोड़ने की आवाज़ ऐसी लगती है जैसे कि मधुमक्खी की ध्वनि हो। यह प्राणायाम व्यक्ति के मन को शांत करने में अती सक्षम है। भ्रामरी प्राणायाम के अभ्यास से आप क्रोध, चिंता और निराशा से अवश्य राहत पाएँगे। इसे आप कहीं भी कर सकते हैं।चाहे घर या ऑफिस या की किसी बाग़ीचे में।इस भ्रामरी प्राणायाम से अनिद्रा, क्रोध, चिंता दूर तो होती ही है वहीं सर्दी के मौसम में नाक बंद होना, सिर में दर्द होना, आधे सिर में बहुत तेज दर्द होना, नाक से पानी गिरना इन सभी रोगों से छुटकारा पाने के लिए भ्रामरी प्राणायाम सबसे बेहतर प्राणायाम है इसके नियमित अभ्यास से हम इन सभी बीमारियों से छुटकारा पा सकते हैं। मौके पर आदर्श पांडे, लालबाबू पांडे, विकास पांडे, रंजित कुमार, सुबोध कुमार, शिवम् कुमार, केशव कुमार आदि मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।