सीतामढ़ी :- करंट से झुलस जाने से एक की मौत करंट से झुलस जाने से एक की मौत
पुपरी लोहिया भवन रोड में रविवार को बिजली का करंट लगने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। आनन-फानन में लोगों ने उसे पीएचसी पुपरी में भर्ती कराया। चिकित्सक डॉ. सुनील कुमार ने जख्मी व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया है। मृतक की पहचान दरभंगा जिला के जाले थाना के खेसर निवासी चलितर साह के पुत्र राम किशोर साह उर्फ मुन्ना (45 वर्ष) के रूप में की गई हैं। वह लोहिया भवन रोड में सुरेंद्र शिवहरे के मकान में बतौर किराएदार के रूप में रहा करते थे। राम किशोर पुपरी शहर में चाउमिन बेचकर परिवार का भरण पोषण किया करते थे। वह रविवार को अपने घर से पुपरी आकर आवास की सफाई करने लगे। गर्मी लगने पर वह पंखा चालू करने गया। इसी दौरान राम किशोर करंट की चपेट में आ गए। आंगन में चापाकल पर उसका बेटा बर्तन साफ कर रहा था। वह घर में पिता को गिरते हुए देखकर चिल्लाया। पड़ोस के आवाज सुनकर दौड़ पड़े। बेहोशी की हालत में रामकिशोर को अस्पताल ले गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर पाते ही रामकिशोर की पत्नी रेणु देवी, मां सोमनी देवी व काफी संख्या में उनके परिजन पुपरी पहुंच चुके हैं।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।