नकली रुपये के बंडल के साथ चार ठगों को पुलिस ने दबोचा कागज के बंडल थमाकर लोगों से हजारों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश कर लिया। नगर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर विभिन्न नोटो के...
कागज के बंडल थमाकर लोगों से हजारों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश कर लिया। नगर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर विभिन्न नोटो के...
कागज के बंडल थमाकर लोगों से हजारों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश कर लिया। नगर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर विभिन्न नोटो के आकार में बनाये गये कागज के दस लाख रुपये के बंडल रुपये, ढाई हजार रुपये नगद व एक बाइक के साथ चार ठग को गिरफ्तार किया है। इसमें पटना जिले का एक होमगार्ड जवान भी शामिल है, जो पटना पुलिस लाइन में कार्यरत हैं। पकड़े गये ठगों में बाजपट्टी थाना क्षेत्र के बाचोपट्टी टोले बाबू नरहा निवासी होमगार्ड जवान दिलीप कुमार, रीगा मील बाजार शेरवा टोला निवासी राजा कुमार, पूर्वी चंपारण के ढाका थाना क्षेत्र के बरेवा गांव निवासी व वर्तमान में बैरगनिया थाना क्षेत्र के सोनापट्टी निवासी सचिन कुमार और नगर थाना क्षेत्र के भासर चौक निवासी मो. सेराज अहमद शामिल है। इसकी जानकारी एसपी हर किशोर राय ने दी। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह ठगों का गिरोह लग रहा है, जो लोगों को नकली नोट देकर असली नोट लेकर फरार हो जाता था। जिसके पास से नोट के साइज का कागज का बंडल और कुछ नोट भी बरामद किए गए है। फिलहाल पुलिस इन सभी पूछताछ कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।